Saturday, February 27, 2010

सब को रंग दो

हर किसी को रंग चाहिए
मुझको भी तुझको भी उसको भी
जीवन में एक संग चाहिए
मुझको भी तुझको भी उसको भी


जीवन का एक रंग निराला
सबसे अच्छा  प्यार वाला
इसके आगे सब फीका है
ये तो सारा जग जीता है
इसकी जरूरत सबको है
मुझको भी तुझको भी उसको भी

यारो उसकी बात सुनो तो
प्यार से उससे बात करो तो
जो समझे आश की कमी
जीवन में विश्वास की कमी

उसे  चाहिए येसा रंग 
 जीवन में एक सच्चा संग
मेरे तो दो बोल बहुत
तू भी दिल से तोल बहुत

होली पर  मेहमानों को
प्यार ठीठेली अफसानों को
मेरा ये संदेशा दी दो
 उसको  उसको भी  उसको भी......
हर किसी को रंग चाहिए
हर किसी को रंग चाहिए

हर किसी को रंग चाहिए

मुझको भी तुझको भी उसको भी......




















2 comments: